तरीका
- प्लान चुनें और भुगतान करें स्क्रीन पर, स्क्रॉल करके Your own secure server पर जाएं।
- कार्ड्स को देखें। हर कार्ड पर उसका साइज़ और सर्वर का मंथली चार्ज दिखता है। जिस कार्ड पर Best fit लिखा है, उसे Keynate ने आपके लिए चुना है।
- बड़ा सर्वर इस्तेमाल करने के लिए, उसके कार्ड पर टैप करें।
- ऑर्डर समरी में अपना कुल अमाउंट चेक करें।
- पेमेंट के लिए आगे बढ़ें।
ज़रूरी बातें
- समझ नहीं आ रहा? तो हमारे चुने हुए विकल्प को ही रहने दें। जैसे-जैसे आपकी साइट बढ़ेगी, Keynate आपको बता देगा कि कब बड़े सर्वर की ज़रूरत है।
- प्लान की कीमतों में सबसे छोटा सर्वर शामिल होता है। किसी कार्ड पर एक बार लगने वाला सेटअप चार्ज भी दिख सकता है। आपका कुल अमाउंट ऑर्डर समरी में दिखता है।
- सर्वर का बिल आपके प्लान के साथ हर महीने आता है।
- कुछ प्लान्स के लिए कम से कम एक तय साइज़ का सर्वर चाहिए होता है। जो कार्ड बहुत छोटा होगा, वह धुंधला (greyed out) दिखेगा और उस प्लान के लिए Too small लिखा होगा।
- आप कभी भी अपनी साइट का स्टोरेज और ट्रैफ़िक इस्तेमाल देख सकते हैं। Usage and cost
आम समस्याएं
- "That size is too small for your plan." मैसेज में बताए गए साइज़ या उससे बड़े साइज़ को चुनें।
- "Servers are fully booked right now." आपसे कोई चार्ज नहीं लिया गया है और आपकी पसंद सेव कर ली गई है। Email me when available का इस्तेमाल करें।
- "We can’t load the server sizes right now." दोबारा कोशिश करें पर टैप करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मुझे अपने सर्वर की ज़रूरत क्यों है?
यह आपकी साइट को तेज़ रखता है और आपका डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। यह आपकी प्लान की कीमत का ही हिस्सा है।
क्या मैं बाद में साइज़ बदल सकता हूँ?
किसी बड़े प्लान पर जाने के लिए बड़े सर्वर की ज़रूरत पड़ सकती है। जब किसी प्लान के लिए बड़े सर्वर की ज़रूरत होगी, तो प्लान बदलें पेज आपको बता देगा। How do I change my plan?